SCRAPPED BOOKS EXHIBITION

                 केन्द्रीय विद्यालय लखीमपुर – खीरी 

                              तराशी पुस्तक प्रदर्शनी

                    SCRAPPED BOOKS EXHIBITION

दिनांक : 15/01/2018

 

           विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति एवम् रचनात्मक कौशल को विकसित करने के लिये तथा उन्हें साकार करने के लिये पुस्तकालयाध्यक्ष द्वारा निरन्तर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ; उनके साकार सपनों के रूप में तराशी पुस्तिकाओं की प्रदर्शनी  आज दिनांक : 15/01/2018 को सबके समक्ष प्रस्तुत किया गया ; जिसका उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सावित्री देवी के कर-कमलों द्वारा समपन्न हुआ . प्रत्येक विद्यार्थी ने एक लेखक एवम् शीर्षक के रूप में अपनी – अपनी प्रतिभाओं का प्रर्शन तराशी पुस्तिकाओं के रूप में किया . सभी दर्शकों ने विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति एवम् रचना धर्मिता की भूरि – भूरि सराहना की . विद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कल्पना शक्ति एवम् रचना शक्ति छिपी होती है लेकिन आवश्यकता है कि उनके रचनात्मक कौशल को विकसित एवम् प्रदर्शित कर  प्रोत्साहित किया जाय .

 

SCRAPED BOOKS PHOTOES

Published by rksingh.librarian@gmail.com

. LIBRARIAN IN KENDRIYA VIDYALAYA SANGATHAN NEW DELHI UNDER M/O H.R.D. GOVT OF INDIA.